राष्ट्रपति मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं


राष्ट्रपति मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं


- राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

रायपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विमानतल पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक अभिनंदन करते हुए छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति का यह प्रवास दो दिवसीय है। उनके रायपुर पहुंचने पर राज्य के प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानपूर्वक स्वागत कर प्रदेश की ओर से आत्मीयता व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764795 Articles

Share this story