राष्ट्रपति का गुरुवार से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा, अयोध्या और मथुरा में करेंगी दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति का गुरुवार से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा, अयोध्या और मथुरा में करेंगी दर्शन


नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी, जहां उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से अयोध्या और मथुरा में धार्मिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।

राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति 19 मार्च को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी। यहां वह मंदिर परिसर में विभिन्न स्थलों पर दर्शन एवं आरती करेंगी और श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

दौरे के दूसरे दिन 20 मार्च को राष्ट्रपति मथुरा जनपद के वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। यह कार्यक्रम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दौरे के अंतिम दिन 21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन की परिक्रमा करेंगी। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट आएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story