राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 से 5 अगस्त तक ओडिशा दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 से 5 अगस्त तक ओडिशा दौरे पर


नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 से 5 अगस्त तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि 3 अगस्त को राष्ट्रपति कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद 4 अगस्त को वह भुवनेश्वर से बेरहामपुर तक ट्रेन की यात्रा करेंगी और तप्तापानी स्थित मां कंधुनी देवी मंदिर तथा शिव मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story