राष्ट्रपति मंगलवार को ओडिशा दौरे पर, राउरकेला में कई परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
Apr 20, 2026, 16:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को ओडिशा के दौरे पर जाएंगी। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति राउरकेला में एक तारामंडल और विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही वह ‘निर्मल मुंडा परिवेश पथ’ का भी लोकार्पण करेंगी।
दौरे के दौरान राष्ट्रपति राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

