राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नाथुला जाएंगी, इसके बाद दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नाथुला जाएंगी, इसके बाद दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी


गंगटोक, 27 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिक्किम के तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। राष्ट्रपति आज नाथुला जाएंगी और सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन के दौरे पर मंगलवार को सिक्किम पहुंचीं। दौरे के पहले दिन उन्होंने कल दोपहर राजधानी के स्वर्ण जयंती मैत्रेय मंजरी परिसर में ऑर्किडेरियम का दौरा किया। इसके बाद शाम को उन्होंने राजधानी के पास देवराली में नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का दौरा किया।

आज राष्ट्रपति भारत-चीन सीमा पर नाथूला दर्रे का दौरा करेंगी। उल्लेखनीय है कि कि जून 2026 से कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा नाथूला दर्रे से शुरू हो रही है। कोरोना काल में लगी पाबंदियों के बाद यह पहली बार है जब तीर्थयात्रा नाथूला दर्रे से शुरू होगी।

नाथूला पास से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी में होने वाले सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के आखिरी दिन 28 मई को राष्ट्रपति राजधानी के पाल्जोर स्टेडियम में होने वाले एक समारोह में हिस्सा लेंगी। वो सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का 'पुलिस कॉलर' प्रदान करेंगी। सिक्किम यह पुरस्कार पाने वाला देश का 15वां राज्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Share this story