राष्ट्रपति 27 नवंबर से केरलम, मिजोरम और नगालैंड के छह दिवसीय दौरे पर जाएंगी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति 27 नवंबर से केरलम, मिजोरम और नगालैंड के छह दिवसीय दौरे पर जाएंगी


नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 02 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नगालैंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 27 नवंबर को केरलम के कलाडी स्थित वडक्कुमभागोम के थालयाट्टुमपिल्ली में आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान का दौरा करेंगी। इसी दिन वह त्रिशूर में वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 28 नवंबर को केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरद सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड की शोभा बढ़ाएंगी।

इसके बाद 29 नवंबर को वह मिजोरम के केलसिह में रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगी। 30 नवंबर को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह और विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 01 दिसंबर को नगालैंड के किसामा में 27वें हॉर्नबिल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story