राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
Oct 23, 2026, 17:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 23 अक्टूबर (हि. स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शुक्रवार शाम को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी। विमानतल पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

