राष्ट्रपति सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का कल करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का कल करेंगी उद्घाटन
WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का कल करेंगी उद्घाटन


नई दिल्ली, 1 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 का उद्घाटन करेंगी। इसके लिए वे कल सूरजकुंड (हरियाणा) का दौरा करेंगी।

37वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी को समाप्त होगा। मेले का उद्घाटन 2 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। सूरजकुंड मेला 2024: गुजरात थीम पर होगा। मेले में 40 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। बड़े और छोटे दोनों मंचों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारत और विदेशों के कलाकार शामिल होंगे। स्कूली बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे और उनके लिए दैनिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनूप/दधिबल

Share this story