राष्ट्रपति 14 व 15 फरवरी को कर्नाटक और झारखंड के दौरे पर
Feb 13, 2025, 18:17 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 13 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 एवं 15 फरवरी को कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति मुर्मु 14 फरवरी को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी। अगले दिन 15 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मु रांची में बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

