राष्ट्रपति बुधवार को आएंगी बंगाल, एम्स कल्याणी के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति बुधवार को आएंगी बंगाल, एम्स कल्याणी के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल


कोलकाता, 29 जुलाई (हि. स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। यह जानकारी कल्याणी एम्स ने मंगलवार को दी है।

अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मु सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगी, जहां से वे हेलीकॉप्टर के ज़रिए कल्याणी जाएंगी। एम्स कल्याणी परिसर में उनका आगमन शाम करीब 3:40 बजे होने की संभावना है। समारोह में हिस्सा लेने के बाद वे फिर कोलकाता लौट आएंगी। वहीं, इसी शाम उनके दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन के लिए जाने की भी संभावना है। मंदिर दौरे के बाद वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

बताया गया है कि राष्ट्रपति 31 जुलाई को दिल्ली रवाना होंगी। इससे पहले वे 18 दिसंबर 2023 को पश्चिम बंगाल आई थीं, जब उन्होंने खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Share this story