राष्ट्रपति मुर्मु ने छह देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए


नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के राजदूतों के परिचय-पत्र स्वीकार किए।

फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की ने सबसे पहले राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मनह, मैक्सिको के राजदूत पेड्रो ब्लांको पेरेज और एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी कारेलसोहन ने अपने परिचय-पत्र सौंपे।

यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पाको और बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लशॉसेन ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story