राष्ट्रपति 30 जून से दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरे पर रहेंगी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति 30 जून से दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरे पर रहेंगी


नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जून से दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह राज्य के दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति 30 जून को विजयनगरम स्थित केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।

इसके बाद 1 जुलाई को राष्ट्रपति अनंतपुरमू स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी तथा छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगी और उन्हें संबोधित करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story