राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी


नई दिल्ली, 24 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार राष्ट्रपति का संबोधन रविवार को शाम 07 बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। संबोधन पहले हिन्दी में प्रसारित होगा, जिसके बाद अंग्रेज़ी संस्करण का प्रसारण किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी प्रसारण के बाद क्षेत्रीय चैनलों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी राष्ट्रपति का संबोधन प्रसारित किया जाएगा। वहीं आकाशवाणी द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण रात 9:30 बजे से संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का यह संबोधन एक महत्वपूर्ण संवैधानिक परंपरा मानी जाती है, जिसमें राष्ट्र की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला जाता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story