तीन देशों के दूतों ने राष्ट्रपति मुर्मु को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए
Nov 19, 2026, 17:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ग्रीस, स्पेन और नेपाल के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार परिचय-पत्र प्रस्तुत करने वाले दूतों में ग्रीस के राजदूत जार्जियोस पेटमेज़ाकिस, स्पेन के राजदूत अल्फ्रेडो मार्टिनेज़ सेरानो और नेपाल के राजदूत डॉ. निश्चल नाथ पाण्डे शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

