राष्ट्रपति मुर्मु ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन का किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति मुर्मु ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन का किया स्वागत


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “भारत-म्यांमार के बीच की साझा बौद्ध विरासत सदियों पुराने आपसी संबंधों को एक अनोखी गर्मजोशी प्रदान करते हैं। म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार है।'' उन्होंने म्यांमार की शांति और सुलह की कोशिशों के लिए भारत के अटूट समर्थन का आश्वासन दिया।

म्यांमार के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर शनिवार को बोधगया पहुंचे थे और बोधगया में महाबोधि मंदिर एवं सुजाता मंदिर के दर्शन करके वह उसी शाम नयी दिल्ली आये थे। शनिवार को शाम ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे भेंट की थी। रविवार को उन्होंने भारत-म्यांमार बिजनेस फोरम की बैठक में शिरकत की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के बीच आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता हुई। चर्चा में व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, विकास सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story