ओडिया श्रद्धालुओं की मौत पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया शोक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से की बात

WhatsApp Channel Join Now
ओडिया श्रद्धालुओं की मौत पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया शोक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से की बात


ओडिया श्रद्धालुओं की मौत पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया शोक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से की बात


भुवनेश्वर, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में ओडिया श्रद्धालुओं की मौत पर संबलपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

एक शोक संदेश में प्रधान ने कहा कि आगर मालवा जिले में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में ओडिया श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से वह दुखी और मर्माहत हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की सद्गति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुख की घड़ी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ शोक संतप्त परिवारों को असीम धैर्य और साहस प्रदान करें।

इस संवेदनशील मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बातचीत की। प्रधान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री यादव ने पीड़ित परिवारों को सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

प्रधान ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो

Share this story