पुंछ के सबजियान सेक्टर में आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद
Oct 13, 2026, 15:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पुंछ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सेना और विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने मंगलवार को पुंछ जिले के सीमावर्ती सबजियान सेक्टर में एक आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सेना और पुंछ एसओजी की टीमों ने सबजियान सेक्टर के सुथरबन इलाके से एक एके-47 राइफल, एक एके-47 मैगज़ीन, छह ग्रेनेड, 30 राउंड गोला-बारूद और कुछ खाद्य सामग्री बरामद की।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

