जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 20 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के बारिश से प्रभावित पुंछ ज़िले के लोरान गांव के ऊंचे इलाकों में सोमवार को ताजा भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर में मौजूद सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आया घर मिट्टी का बना था। बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं भी हैं। यहां शनिवार शाम से ही पुंछ में ज़ोरदार बारिश हो रही है। लोरान में मारे गए सात लोगों समेत अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story