मथुरा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन


लखनऊ, 17 नवंबर (हि.स.) l भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वह मथुरा के परखम में चल रही भाजपा की योजना बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा की यह बैठक सोमवार से ही चल रही है।

भाजपा के केन्द्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीतियों पर मंथन कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयानें से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में विकास और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ 'प्रखर हिंदुत्व' और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है। वहीं पीडीए की काट के लिए सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए पार्टी बूथ पर फोकस करेगी। बैठक के पहले दिन संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर व्यापक मंथन हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778378 Articles

Share this story