प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर आज दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों राज्यों की समृद्ध परंपरा और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक समृद्धि और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की लंबी परंपरा वाला राज्य है। उन्होंने साहित्य, रंगमंच, संगीत, सिनेमा, उद्योग, शिक्षा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में राज्य के योगदान को उल्लेखनीय बताया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के निरंतर विकास और वहां के लोगों के कल्याण की कामना की।

गुजरात दिवस पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने राज्य की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और लोगों की ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात ने देश की प्रगति में अहम योगदान दिया है और यहां के लोगों की उद्यमशीलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि गुजरात आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story