प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर शत-शत नमन! उन्होंने कल्याणकारी और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देश के लिए उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story