प्रधानमंत्री मोदी आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगे हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगे हिस्सा


प्रधानमंत्री मोदी आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में लेंगे हिस्सा


नई दिल्ली, 19 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' विषय पर आयोजित दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन (डिपार्टमेंटल समिट) के समापन सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता के अनुसार, इस सम्मेलन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी शामिल होंगे। हैं। यह प्रधानमंत्री परिकल्पित विभागीय सम्मेलनों की शृंखला का तीसरा आयोजन है। इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद को मजबूत करना, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देना और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर सहयोग के माध्यम से परिणामों को तेजी से हासिल करना है।

चार प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर होगा विचार-विमर्श

1-'नशा मुक्त भारत' के लिए रोकथाम और नशीले पदार्थों की मांग कम करने की रणनीति पर नए सिरे से विचार करना।

2-'वन नेशन वन स्कॉलरशिप' पोर्टल - सुलभ छात्रवृत्तियां, सशक्त विद्यार्थी।

3-शुरुआती हस्तक्षेप और दिव्यांगता के बोझ को कम करना।

4-'विकसित भारत' के लिए 'सुगम्य भारत'।

यह विभागीय सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों को अपने अनुभव साझा करने, सर्वोत्तम तौर-तरीकों का आदान-प्रदान करने और प्रमुख क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यान्वयन की चुनौतियों का समाधान करना तथा शासन और सेवा वितरण में सुधार लाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779498 Articles

Share this story