प्रधानमंत्री ने सुभाषितम् में देवी की दिव्य शक्ति और कृपा को रेखांकित किया

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने सुभाषितम् में देवी की दिव्य शक्ति और कृपा को रेखांकित किया


नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्रीव नरेन्द्र मोदी ने आज देवी की दिव्य शक्ति और अनंत वीरता की प्रशंसा करते हुए एक सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने नवरात्रि के तीसरे दिन साहस, शांति और दैवीय शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर श्लोक साझा किया, 'त्वं वैष्णवी शक्तिरनन्तवीर्य विश्वस्य बीजं परमसि मया। सम्मोहितं देवी सर्वमेतत् त्वं वया भुवि मुक्तिहेतुः।।' इसका अर्थ है कि हे देवी आप वैष्णवी शक्ति है। अनंत पराक्रम से युक्ति आप ही इस सम्पूर्ण विश्व का मूल कारण हैं।यह सम्पूर्ण जगत आपके द्वारा ही नियंत्रित है और जब आप प्रसन्न होती हैं, तब पृथ्वी पर सभी प्राणियों के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा का करबद्ध वंदन! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से सदैव समृद्ध रहे, यही मंगलकामना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759859 Articles

Share this story