प्रधानमंत्री ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की


नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की और एक्स पर साझा सुभाषितम् में सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, तपस्या, त्याग और दृढ़ संकल्प की प्रतीक मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी को साहस और आत्मसंयम का आशीर्वाद दें।

उन्होंने सुभाषितम् ‘देव्या यया तत्तमिदं जगदात्मशक्तया निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्तया। तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यं भक्त्या नटः स्म विदधातु शुभानि स नः’ साझा किया। जिसका भावार्थ है कि जिस देवी ने अपनी शक्ति से इस ब्रह्मांड का निर्माण किया है, वह देवताओं के अनंत समूहों की शक्तियों के समूह के अवतार हैं।

प्रधानमंत्री ने इस श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि सभी देवता और महान ऋषि मां अंबिका की दिव्य शक्ति का आह्वान करते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद सभी के लिए शुभता और सुख लाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759256 Articles

Share this story