हर व्यक्ति को अपनी कार्य योजना को पूर्ण होने तक गोपनीय रखना चाहिएः प्रधानमंत्री मोदी

WhatsApp Channel Join Now
हर व्यक्ति को अपनी कार्य योजना को पूर्ण होने तक गोपनीय रखना चाहिएः प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली, 01 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को एक्स पर सुभाषितम् में व्यक्ति को अपनी कार्य योजना के पूर्ण होने तक उसे गोपनीय रखने के महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक में एक्स पर लिखा, 'यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे। कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥' जिसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति के कार्यों, योजनाओं, गोपनीय विचारों और रणनीतियों का ज्ञान दूसरों को तब तक नहीं होता, जब तक कि वे सफलतापूर्वक पूर्ण पूर्ण न हो जाएं, ऐसे संयमी, विवेकी और गंभीर व्यक्ति को ही वास्तव में बुद्धिमान कहा जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story