प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलीपींस दौरा आज से

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलीपींस दौरा आज से


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलीपींस दौरा आज से


नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलीपींस दौरा आज से शुरू हो रहा है। वो फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 16 से 17 नवंबर तक की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 17 नवंबर को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी सरकारी विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारत-आसियान संबंध देश की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारतीय दृष्टिकोण का प्रमुख स्तंभ हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और आसियान वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। वर्ष 2027 में भारत और आसियान के बीच संवाद संबंधों के 35 वर्ष तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होंगे।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसमें आसियान-भारत कार्ययोजना 2026–2030 भी शामिल है। साथ ही, सहयोग की भावी दिशा निर्धारित की जाएगी। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आसियान और अन्य सहभागी देशों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777763 Articles

Share this story