प्रधानमंत्री गुरुवार को एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री गुरुवार को एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों से करेंगे संवाद


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में एशियाई पैरा खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल से संवाद करेंगे। इस दौरान वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 5 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में भारत के 97 पैरा खिलाड़ियों ने कुल 114 पदक जीते। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story