प्रधानमंत्री मोदी ने कोबा में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया
गांधीनगर, 31 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहमदाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने स्वागत किया। इसके बाद वे कोबा पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी एक महीने में दूसरी बार गुजरात पहुंचे हैं। उन्होंने महावीर जयंती के अवसर पर कोबा स्थित ‘सम्राट सम्प्रति म्यूजियम’ का उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रसंत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, गृह राज्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और महावीर जैन आराधना केंद्र के अध्यक्ष सुधीर मेहता सहित देशभर से कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

