(लीड) मोदी ने जेलेंस्की से की बात, रुस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में योगदान की प्रतिबद्धता जताई

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 09 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और भारत तथा रूस-यूक्रेन दोनों पक्षों को मौजूदा यूक्रेन रूस युद्ध के संकट का हल तलाशने में योगदान देने के भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

बातचीत के विवरण को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ एक उपयोगी टेलीफोन पर बातचीत करके खुशी हुई। हमने हमारे व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और भारत-यूक्रेन संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। मैंने चल रहे संघर्ष, इसके मानवीय पहलुओं और शांति बहाल करने के विभिन्न प्रयासों पर अपने दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया। एक शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में हरसंभव योगदान देने के भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को संघर्ष और उसके गंभीर मानवीय आयामों पर अपने दृष्टिकोण से अवगत कराया। एक निरंतर, मानवीय दृष्टिकोण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इस मुद्दे को संवाद और कूटनीति के माध्यम से हल किया जाना चाहिए, जबकि दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक विस्तार देने के उपायों पर भी चर्चा की।

मोदी और जेलेंस्की के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशें फिर तेज हो रही हैं। अमेरिका, यूरोप और रूस के बीच इस मुद्दे पर लगातार बातचीत और बयानबाजी चल रही है।

भारत का रुख भी शुरू से यही रहा है कि युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं है। दोनों देशों को वार्ता और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाना चाहिए।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन बुधौलिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774615 Articles

Share this story