प्रधानमंत्री ने 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की देशवासियों को दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 29 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे देश को गौरवान्वित करता है। हम दिग्गज मेजर ध्यान चंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि, यह दिन मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (29 अगस्त, 1905) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

केन्द्र सरकार ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर पहली बार 2012 में खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन देश भर में खेल और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story