प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- निरंतर कोशिश से निखरती है प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- निरंतर कोशिश से निखरती है प्रतिभा


नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः एक्स पोस्ट में एक सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने इस सुभाषितम् में निरंतर कोशिश तथा लगन से प्रतिभा को और बेहतर बनाने पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा किया, “ 'न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते । तत्स्वयं योगसंसिद्धः कालेनात्मनि विन्दति॥' इसका अर्थ है, इस संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाला कुछ भी नहीं है। कर्मयोग या साधना के द्वारा जिसका अंतःकरण भली-भांति शुद्ध हो गया है, वह साधक समय आने पर उस परम ज्ञान को अपने आप ही अपने भीतर आत्मा में अनुभव कर लेता है।

उन्होंने कहा कि लगातार कोशिश और लगन से प्रतिभा निखरती होती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपना रहे हैं और दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां ज्ञान से ज़्यादा पवित्र कुछ भी नहीं है। आत्म-साधना करने वाला योगी समय के साथ इसे अपने भीतर ही पा लेता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story