प्रधानमंत्री मोदी ने किया जीवात्मा और परम चेतना के बीच के ब्रह्मांडीय संबंध को रेखांकित

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने किया जीवात्मा और परम चेतना के बीच के ब्रह्मांडीय संबंध को रेखांकित


नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक्स पर साझा सुभाषितम् में जीवात्मा और परम चेतना के बीच के गहरे आध्यात्मिक एवं ब्रह्मांडीय संबंध को रेखांकित किया।

वह सुभाषितम् है, यश्चायमस्मिन्नाकाशे तेजोमयोऽमृतमयः पुरुषः सर्वानुभूः। यश्चायमस्मिन्नात्मनि तेजोमयोऽमृतमयः पुरुषः सर्वानुभूः॥ इसका अर्थ है कि विस्तृत आकाश या अंतरिक्ष में व्याप्त वही परम शक्तिमान और शाश्वत सत्य हमारी आत्मा में भी विराजमान है। इसीलिए कहा गया है जो कुछ भी जीव में अथवा प्रत्येक कण में विद्यमान है, वही ब्रह्मांड में भी विद्यमान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story