नीति आयोग के नए नेतृत्व से 5 नवंबर को मिलेंगे पीएम मोदी, कामकाज पर होगी चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
नीति आयोग के नए नेतृत्व से 5 नवंबर को मिलेंगे पीएम मोदी, कामकाज पर होगी चर्चा


नई दिल्ली, 02 नवंबर (हि.स.)। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर को नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह उन मुद्दों की जानकारी लेंगे, जिन पर आयोग के सदस्य काम कर रहे हैं।

नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस बैठक के दौरान नीति आयोग के सदस्य उन मुद्दों और नीतियों पर प्रस्तुतीकरण दे सकते हैं, जिन पर वे काम कर रहे हैं। यह प्रस्तुतीकरण वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी, सदस्य राजीव गौबा, आर बालासुब्रमण्यम, जोराम अनिया, के. वी. राजू, एम. श्रीनिवास, गोबर्धन दास और अभय करंदीकर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग जैन के अलावा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ग्लोबल अनिश्चितता और ग्रोथ बनाए रखने, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और नौकरियां बनाने की जरूरत के बीच 2027-28 के केंद्रीय बजट के लिए प्राथमिकताएं तय करना भी शुरू कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story