बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आईआईटी खड़गपुर के 75वें वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आईआईटी खड़गपुर के 75वें वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल


बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आईआईटी खड़गपुर के 75वें वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल


कोलकाता , 21 नवंबर (हि.स.)। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। शनिवार सुबह उनका विमान कलाईकुंडा में उतरा, जहां राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने उनका स्वागत किया। कलाईकुंडा से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के जरिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर पहुंचे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए है। खराब मौसम के कारण उनके यात्रा मार्ग में थोड़ा बदलाव करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वे निर्धारित समय पर खड़गपुर पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780695 Articles

Share this story