प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया 19.7 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया 19.7 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया 19.7 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन


-कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बना पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा-4,988.40 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है निर्माण

पटना, 21 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। पटना हवाईअड्डे पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हवाईअड्डे से प्रधानमंत्री सीधे वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। करीब 19.7 किलोमीटर लंबे इस छह लेन पुल को उन्होंने बिहार की जनता को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेतु से गमछा लहराकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, , केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

'नीतीश सेतु' पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। इसके निर्माण से दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा। यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे तकनीक से निर्मित छह लेन का पुल है। इसके निर्माण पर 4,988.40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

करीब 19.7 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कें (एप्रोच रोड) शामिल हैं। यह पटना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-322 स्थित बिदुपुर से जोड़ता है। पुल के शुरू होने से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780769 Articles

Share this story