सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोन के अत्याधुनिक प्लांट का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोन के अत्याधुनिक प्लांट का किया उद्घाटन


अहमदाबाद, 28 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने अपने गुजरात प्रवास के दाैरान भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में पहल की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार काे माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक एटीएमपी प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट के शुरू होने पर देश की पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप का उत्पादन गुजरात से शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज साणंद के जीआईडीसी में रोड शो करने के बाद माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक एटीएमपी प्लांट का उद्घाटन किया। माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस परियोजना में करीब 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस प्लांट में एसएसडी जैसे स्टोरेज डिवाइस और डीआरएएम व एनएएनडी प्रकार के मेमोरी प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे। वर्तमान में यहां लगभग दो हजार लोग कार्यरत हैं, जो आगे चलकर बढ़कर पांच हजार तक पहुंचेंगे। खास बात यह है कि इस परियोजना में दिव्यांगजनों को भी रोजगार के अवसर दिए गए हैं।

माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में उन्नत मेमोरी और स्टोरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। साणंद में बनने वाली ये चिप्स वैश्विक स्तर पर एआई टेक्नोलॉजी की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Share this story