प्रधानमंत्री मोदी ने जार्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, इंटरनेट पर वायरल

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने जार्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, इंटरनेट पर वायरल


नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इटली दौरे पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफे के रूप में मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इसका वीडियो एक्स पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

मेलोनी ने स्वयं अपने एक्स अकाउंट पर इस मुस्कुराहट भर देने वाले वीडियो को साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी मालोनी को गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं और बदले में मालोनी लिखती हैं- इस उपहार के लिए धन्यवाद।

‘मेलोडी’ शब्द इटली की प्रधानमंत्री की ओर से दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित करते हुए बनाया गया है। इसमें उन्होंने अपने और प्रधानमंत्री मोदी के नाम को जोड़ा है। इससे पहले वे तीन बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए हैशटेग ‘मेलोडी’ का प्रयोग कर चुकी हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री की हास्यशैली का हिस्सा बताया है। भारत में मेलोडी चॉकलेट टॉफी अपने एक पुराने इश्तिहार के कारण काफी ख्यातिप्राप्त है। उसका वे वाक्य कि ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों हैं, मेलोडी खाओ खुद जान जाओ’ आज भी बहुत से लोगों को याद है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज इटली में हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story