मोदी ने नेपाल के पीएम को भेंट किया बनारसी रेशमी शॉल
नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को विशेष विदाई उपहार भेंट किया। दो दिवसीय राजकीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री शाह को मोदी ने वाराणसी की प्रसिद्ध बनारसी ब्रोकेड रेशमी शॉल उपहार स्वरूप दी। इस शॉल को पारंपरिक गुजरात में निर्मित संदूक वाले बॉक्स में सजाकर प्रधानमंत्री शाह को भेंट किया गया।
सोमवार दोपहर नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान मोदी और बालेन्द्र शाह ने पहले एकांत में बातचीत की। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों और सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

