अफगानिस्तान में भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
अफगानिस्तान में भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख


नई दिल्ली, 1 सितंबर (हि.स.)। अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की जान चले जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आई इस आपदा में जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट में कहा कि इस कठिन समय में भारत शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है और घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। भारत अफगानिस्तान के प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है। भारत पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के समय अंतरराष्ट्रीय सहयोग में आगे रहा है और इस बार भी वह पीछे नहीं रहेगा।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में पाकिस्तान सीमा के पास रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसने भारी तबाही मचाई। तालिबान सरकार के अनुसार 800 से अधिक लोग मारे गए हैं, ज्यादातर सुदूर कुनार प्रांत में हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किमी पूर्व और जमीन से 8 किमी गहराई पर था। लगभग 20 मिनट बाद उसी प्रांत में 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story