प्रधानमंत्री का सुरक्षा प्रबंधन पर जोर, रायपुर में डीजीपी और आईजीपी सम्मेलन के पहले दिन व्यापक मंथन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री का सुरक्षा प्रबंधन पर जोर, रायपुर में डीजीपी और आईजीपी सम्मेलन के पहले दिन व्यापक मंथन


नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सम्मेलन के पहले दिन भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि यह सम्मेलन सुरक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए ऐसे संवाद अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story