(लीड) मीडिया से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, 2047 तक विकसित भारत बनाने में निभाएं अहम भूमिका

WhatsApp Channel Join Now
(लीड) मीडिया से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, 2047 तक विकसित भारत बनाने में निभाएं अहम भूमिका


(लीड) मीडिया से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, 2047 तक विकसित भारत बनाने में निभाएं अहम भूमिका


(लीड) मीडिया से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, 2047 तक विकसित भारत बनाने में निभाएं अहम भूमिका


नई दिल्ली, 12 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मीडिया जगत से भारत की उपलब्धियों और देशवासियों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे देश का संकल्प है। इस अभियान में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

यहां

भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों के लिए आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दी और 'नॉन-ब्रेकिंग न्यूज' कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित कई नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारों के व्यस्त कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि त्योहारों के समय हर व्यक्ति अपने परिवार और अपनों के साथ समय बिताना चाहता है लेकिन पत्रकार ब्रेकिंग न्यूज की तलाश में लगातार भागदौड़ करते रहते हैं। इसके बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे सभी पत्रकारों का उन्होंने आभार जताया।

उन्होंने मीडिया के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक मीडिया में आए बदलावों को करीब से देखा है।

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह पत्रकारों के जीवन में डेडलाइन का महत्व होता है, उसी तरह देश भी अब एक निश्चित समयसीमा के साथ आगे बढ़ रहा है। यह समयसीमा 2047 है, जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना आजादी के समय से देश के साथ रहा है लेकिन अब इस सपने को पूरा करने की एक निश्चित तारीख तय है। हमें आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 2047 की डेडलाइन का अर्थ यह नहीं है कि देश तब तक इंतजार करे। हमें अभी से छोटे-बड़े लक्ष्य तय करके उन्हें पूरा करना होगा।

चंद्रयान से मोबाइल निर्माण तक गिनाईं उपलब्धियांप्रधानमंत्री ने भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने बीते वर्षों में कई ऐसे काम किए हैं, जिनकी कभी कल्पना भी मुश्किल थी।

उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत की सफल लैंडिंग, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बनने, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बनाने और सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 50 गुना से अधिक वृद्धि जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि भारत ने महज 12 वर्षों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया है।

भारत की सफलता की कहानियां दुनिया तक पहुंचाए

मीडिया प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया जगत से आग्रह किया कि वह भारत की उपलब्धियों और आम नागरिकों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाए।

उन्होंने कहा कि देश की सफलताओं को दुनिया तक पहुंचाना मीडिया की ओर से की जाने वाली बड़ी देशसेवा होगी।

युवाओं को नशे से बचाने में भी मांगा सहयोग

प्रधानमंत्री ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए मीडिया से इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। जब मीडिया सामाजिक सरोकारों और देश में एकता बढ़ाने वाले विषयों को अपने मंचों और बहसों में जगह देगा, तब विकसित भारत के अभियान को और गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने भारतीय पर्व को दिलाई वैश्विक पहचानः नितिन नवीन

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल देश के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। इस बार नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में नकसलवाद से प्रभावित लोगों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली के पर्व को वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान बनाने का काम किया है। योग को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ भारतीय त्योहारों और परंपराओं को भी दुनिया के सामने मजबूती से प्रस्तुत किया गया है।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान से भारतीय उत्पादों, परंपराओं और संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर घर तक रोशनी और विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के सामने 2047 की एक बड़ी डेडलाइन है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत का सपना साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ प्राथमिकताएं बदलती हैं और काम करने की रफ्तार भी बदलती है लेकिन आज भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह संभव है।

प्रधानमंत्री ने पत्रकारों के साथ खिचवाई सेल्फी मंच पर अपने विचारों को साझा करने के बाद प्रधानमंत्री, पत्रकारों से मिले और उनसे संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने सभी पत्रकारों से मिली शुभकामना और अभिवादन हाथ जोड़ कर स्वीकार किया और सभी के साथ सेल्फी खिंचवाई। प्रधानमंत्री के साथ मौजूद केन्द्रीय मंत्री ने भी सेल्फी खिंचवाई और पत्रकारों के साथ कई विषय़ों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story