प्रधानमंत्री मोदी ने मेटे फ्रेडरिकसन को लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने मेटे फ्रेडरिकसन को लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई


नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार कार्यभार संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच अटूट साझेदारी आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और एक स्थायी भविष्य के प्रति समान प्रतिबद्धता पर आधारित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-डेनमार्क 'हरित रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि मेटे फ्रेडरिक्सन ने जून 2019 में डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं और डेनिश इतिहास में यह पद संभालने वाली दूसरी महिला एवं सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story