प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केंद्रीयमंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केंद्रीयमंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया


नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीयमंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उल्लेखनीय है कि मुकुल रॉय का आज सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story