प्रधानमंत्री मोदी की छठी मइया से विनती-'सबको शुभाशीष प्रदान करें'

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी की छठी मइया से विनती-'सबको शुभाशीष प्रदान करें'


प्रधानमंत्री मोदी की छठी मइया से विनती-'सबको शुभाशीष प्रदान करें'


नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। सारे देश में नहाय- खाय के साथ 13 नवंबर को शुरू चार दिवसीय छठ महापर्व आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपूर्ण हो गया। इस अवसर पर ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वालों ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद अपना अनुष्ठान पूरा किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ मइया से देश के सभी लोगों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्हाट्स ऐप चैनल पर सुबह करीब सात बजे पोस्ट किया, ''उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।''

उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी समेत तमाम जलाशयों में इसके लिए जरूरी बंदोबस्त किए गए । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस महापर्व में शामिल हुईं। घाटों पर प्रसाद वितरण के साथ बिहार और झारखंड की संस्कृति से खास तौर पर जुड़े सूर्य उपासना का चार विशेष अनुष्ठान और लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो सुबह 4:30 बजे से दौड़ने लगी। आम दिनों में मेट्रो का परिचालन सुबह छह बजे शुरू होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777765 Articles

Share this story