प्रधानमंत्री ने बुल्गारिया में रूमेन रादेव को मिली जीत पर बधाई दी

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूमेन रादेव और उनकी ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ पार्टी को बुल्गारिया के 19 अप्रैल के संसदीय चुनावों में मिली ज़बरदस्त जीत पर बधाई दी। इस चुनाव में पार्टी को लगभग 45 प्रतिशत वोट मिले और 1997 के बाद पहली बार किसी एक पार्टी को बहुमत मिला।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “बुल्गारिया में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में जीत के लिए रूमेन रादेव और उनकी पार्टी प्रोग्रेसिव बुल्गारिया को हार्दिक बधाई। मैं भारत और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में हमारे व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूँ।”

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story