प्रधानमंत्री मोदी 18वें ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन पहुंचे भारत मंडपम

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी 18वें ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन पहुंचे भारत मंडपम


नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। राष्टीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। भारत मंडपम ब्रिक्स सम्मेलन का कार्यक्रम स्थल है। सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणा पत्र जारी करने से लेकर भारत-चीन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हो चुकी है।

ब्रिक्स वैश्विक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर मजबूत साझेदारियों को बनाना जारी रखे हुए है। आज सभी राष्ट्राध्यक्ष ओपन सेशन में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन के मुख्य स्तंभ यानी लचीलापन, इनोवेशन, कोऑपरेशन और स्थिरता पर फोकस किया जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सेशन में ब्रिक्स नेता कॉमन इंटरेस्ट पर बातचीत करने और वैश्विक विकास के लिए समावेशी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story