आदमपुर हवाई अड्डे का नाम अब गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम अब गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन


चंडीगढ़, 01 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब दौरे के दौरान आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट रखने का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान ही हवाई अड्डा प्राधिकरण ने आदमपुर एयरपोर्ट के बाहर नए बोर्ड भी लगवा दिए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हलवारा हवाई अड्डे का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। हलवारा में हवाई अड्डा शुरू होने से पंजाब के उद्योगपतियों को भारी लाभ मिलेगा। पंजाब को दो बड़ी सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा किया कि हमारे लिए मान व सम्मान की बात है कि आदमपुर हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास के नाम से जाना जाएगा। यह अत्यंत गौरव और गर्व की बात है कि संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया गया है। यह दिन असंख्य लोगों के लिए खुशी का क्षण है। यह श्री गुरु रविदास जी महाराज के चिरस्थाई आदर्शों को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story