प्रधानमंत्री ने एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी


नई दिल्ली, 07 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एसएएफएफ महिला चैम्पियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई! उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story