प्रधानमंत्री के साथ दिखे बच्चों की पहचान हुई, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के निकले बच्चे

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के साथ दिखे बच्चों की पहचान हुई, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के निकले बच्चे


प्रधानमंत्री के साथ दिखे बच्चों की पहचान हुई, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के निकले बच्चे


नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में नजर आए दो नन्हे बच्चों की पहचान सामने आ गई है। ये दोनों बच्चे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सांसद राम मोहन नायडू के हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, “कल दो युवा दोस्त सेवा तीर्थ आए थे।” इसके बाद सोशल मीडिया पर बच्चों की पहचान को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की पारिवारिक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों से स्पष्ट हो गया कि प्रधानमंत्री के साथ वायरल हो रहे बच्चे उनके ही परिवार के सदस्य हैं।

राम मोहन नायडू ने अपने पोस्ट में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात उनके परिवार के लिए भावुक और यादगार पल रही। प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व उनके परिवार की तीन पीढ़ियों को समान रूप से प्रभावित करने वाला रहा। उनकी मां ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री को पौधा भेंट किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story