प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से भगवान गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं।”

उन्होंने इस अवसर पर ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, “नान्तर्बहिश्च लोकेषु त्वात्मानं दृष्टवान् क्वचित्। आष्टाङ्गिकेन मार्गेण परमां शान्तिमाययौ॥”

इस सुभाषित का अर्थ है कि व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि न तो भीतर और न ही बाहर कोई स्थायी आत्मा या सत्ता है। जब व्यक्ति भगवान बुद्ध के बताए अष्टांगिक मार्ग—सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प और सम्यक आचरण का पालन करता है, तब वह सभी दुखों से मुक्त होकर परम शांति को प्राप्त करता है।प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में खुशी और एकता की भावना को और मजबूत करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story